राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में दन्तेवाड़ा पुलिस को मिले 10 मेडल.

राज्य स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में दन्तेवाड़ा पुलिस को मिले 10 मेडल
छत्तीसगढ़ प्रदेष रायफल एसोसिएषन द्वारा आयोजित की गई राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 अगस्त से 23 अगस्त तक रायपुर में आयोजित किया गया था। शूटिंग प्रतियोगिता में दंतेवाड़ा पुलिस के प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्षन किया गया। जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा से उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चन्द्राकर के नेतृत्व में रायपुर में गई टीम द्वारा अलग अलग कैटेगरी में कुल 10 मेडल जीते। प्रतिभागियों को अलग अलग कैटेगरी में पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
(01) उप पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार चन्द्राकर ने 50 मीटर 0.22 रायफल 03 पोजिसन में व्यक्तिगत रूप से ब्रोंज मेडल प्राप्त किया
(02). 10 मीटर एयर रायफल (टीम) में डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर, आरक्षक राजू लाल मरकाम (डीआरजी), आरक्षक लीलाधर ध्रुव (डीआरजी) को सिल्वर मेडल
(03) 50 मीटर 0.22 रायफल 03 पोजिषन (टीम) में डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर, आरक्षक राजू लाल मरकाम (डीआरजी), आरक्षक लीलाधर ध्रुव (डीआरजी) को ब्रॉन्ज मेडल
(04) 50 मीटर 0.22 रायफल प्रॉन पोजिषन (टीम) में डीएसपी कृष्ण कुमार चन्द्राकर, आरक्षक राजू लाल मरकाम (डीआरजी), आरक्षक लीलाधर ध्रुव (डीआरजी) को ब्रॉन्ज मेडल
इस प्रकार कुल 10 मेडल
प्रात कर प्रतिभागियों द्वारा जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा का नाम रोषन किया है। ये अधिकारी/कर्मचारी डीआरजी दन्तेवाड़ा में पदस्थ होकर नक्सल क्षेत्र में अपनी सेवा देने के साथ इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा में भाग ले कर पूरे राज्य स्तर पर दन्तेवाड़ा पुलिस का नाम रोषन कर रहे हैं।। इस शानदार प्रदर्षन के लिये पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय ने आज सभी को बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की। *दंतेवाड़ा की टीम ने सफलता का श्रेय पुलिस उप महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप (भा पु से) , पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भा पु से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कुमार बर्मन को देते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं सपोर्ट से ही दंतेवाड़ा की टीम मेडल हासिल कर पायी है, अधिकारियों द्वारा टीम को सतत रूप मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होता आ रहा है।



