उत्तर बस्तर कांकेर – कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी सी.खलखो के मार्गदर्शन में जिले में शराब के अवैध विक्रय पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में रविवार को आबकारी अमला द्वारा ग्राम आंवरी थाना चारामा निवासी सूरज कुमार बंजारे पिता धन्नूराम बंजारे तथा समारू राम टंडन पिता लक्ष्मण टंडन के रहवासी मकान पर दबिश देकर हाथ भट्ठी शराब एवं महुआ लाहन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही की गई। सूरज कुमार बंजारे के मकान से 04.500 लीटर हाथ भट्ठी शराब एवं 50 किलो महुआ लाहन तथा समारू राम टंडन के मकान से 03 लीटर हाथ भट्ठी शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) “क“ “फ“ के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक ओमप्रकाश, संदीप सहारे एवं आरक्षक दयालु कष्यप, उतम सिंह नाग, नारायण कुलदीप, दिलीप खेब्रागड़े, दुर्गा पटेल, गंगाराम यादव तथा भुवनेष्वर सिन्हा शामिल थे।
आबकारी अमला द्वारा महुआ शराब जप्त



