छत्तीसगढ़देश

तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दावा आपत्ति 28 अगस्त तक आमंत्रित।

तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु दावा आपत्ति 28 अगस्त तक आमंत्रित

नारायणपुर – कार्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख शाखा) जिला नारायणपुर में तृतीय श्रेणी सहायक ग्रेड-03 के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ के स्थानीय एवं मूल निवासी अभ्यर्थियों से सीधी भर्ती हेतु 1 जून को विज्ञापन जारी कर 21 जून 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदन पत्रों के जांच परीक्षण पश्चात पात्र अपात्र सूची तैयार किया गया है। आवेदक 28 अगस्त सायं 5 तक कार्यालय कलेक्टर (भू अभिलेख शाखा) नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 53 में उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जावेगा। पात्र अपात्र सूची का विस्तृत विवरण जिले के वेबसाईट www.narayanpur.gov.in में अपलोड कर दिया गया है एवं जिला कार्यालय नारायणपुर के सूचना पटल पर भी उपलब्ध है।

 

Related Articles

Back to top button