छत्तीसगढ़देशलाइफस्टाइलहेल्थ

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिमागावाड़ी में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महिमागावाड़ी में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

नारायणपुर,  – जिला सत्र-न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्ष श्री उत्तरा कुमार कश्यप, सचिव श्रीमती अम्बा शाह, एवं मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट नारायणपुर श्री हरेंद्र सिंह नाग द्वारा जिले के ग्राम पंचायत महिमागावाड़ी के शासकीय हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रिटेनर अधिवक्ता श्री चंद्र प्रकाश के द्वारा संविधान में प्रयुक्त मूल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भारतीय दंड संहिता में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले घटना के दंड, पोक्सो अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अंतर्गत पुत्र पुत्री के बराबर के अधिकार के संबंध में विधिक जानकारी उपस्थित छात्र छात्राओं दी गई। कुमारी वर्षा कुमेटी पीएलवी थाना फरसगांव, कुमारी अर्चना बघेल पीएलवी अजाक थाना, संदीप भगत पीएलवी थाना झाराघाटी के द्वारा गुड टच बेड टच बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल श्रम, यातायात नियम, मानव तस्करी, बच्चों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, विकलांग बच्चों के लिए विधिक संरक्षण योजना, नालसा आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विधिक जानकारी दिया गया। विधिक साक्षरता शिविर में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री संतोष कुमार बंजारे, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button