Uncategorized

विधायक नाग ने सुरेवाही में लाखों के विकास कार्यों किया भूमिपूजन, स्थानीय लोगों ने विधायक का जताया आभार .

विधायक नाग ने सुरेवाही में लाखों के विकास कार्यों किया भूमिपूजन, स्थानीय लोगों ने विधायक का जताया आभार


⭕ *विधायक नाग ने 16 लाख 15 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आरसीसी पुलिया निर्माण का किया भूमिपूजन*

⭕ *विधायक बोले हमारी सरकार आम आदमी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने एवं उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए कर रहे काम*

विधायक अनूप नाग ने अपने विधानसभा व्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शनिवार को अंतागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरेवाही क्षेत्र के दौरे पर थे । विधायक श्री नाग ने शनिवार को सुरेवाही पंचायत के आश्रित गांव नवागावड़ेगांव में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली एवं सभी के सुख सुविधाओं एवं समस्याओं से भी अवगत हुए ।

विधायक अनूप नाग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए सभी मूलभूत कार्य कराये जा रहें हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए स्कूलों एवं शिक्षण संस्थाओं को व्यवस्थित किया जा रहा है। इससे सुरेवाही के सैकड़ों छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा । विधायक ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि विगत साढ़े चार वर्षो में न सिर्फ प्रदेश का विकास हुआ है बल्कि प्रदेश के बच्चों की साक्षरता दर सहित गांव के विकास से लेकर गरीब किसानों सहित प्रत्येक वर्ग की आमदनी भी बढ़ी है और हम किसानों सहित मजदूर, दबे, कुचले, महिलाओ की समृद्धि की राह पर आगे बढ़े हैं।

*सुरेवाही को मिली विकास की कई सौगाते*

इस दौरान विधायक अनूप नाग ने 16 लाख 15 हजार रूपए की लागत से 6.0 मी. स्पान आर.सी.सी. पुलिया निर्माण सुरेवाही से घुमर आर.डी. 5000 मी. कार्य का ग्रामवासियों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया ।

*स्थानीय लोगों में ख़ुशी का माहौल*

स्थानीय लोगों की माने तो विधायक अनूप नाग की पहल से बीते साढ़े चार साल में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बेहतरीन स्थापित हुई है। शहर से लेकर गांव तक एक के बाद एक विकास कार्यों की स्वीकृति और कार्यों की पूर्णता से सभी को अनेक सुविधाएं और राहत मिली है। मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क सहित विभिन्न समाजों की आवश्यकताओं को ध्यान रखकर उनके हित में किए जा रहे कार्य से अंतागढ़ को एक नई पहचान मिलती जा रही है ।

*इनकी रही मौजूदगी*

जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, लखेंद्र कश्यप, जयंत पाणिग्रही, सरपंच राजबत्ती नरेटी, उपसरपंच देवसिंह बघेल, गायता मनुराम पोटाई, पटेल फूलसिंह उईके, सरपंच भैसासुर चैयनू राम नरेटी, उपसरपंच भैसासुर, वीरेंद्र नाग, चारगाव सरपंच सुरवी उसेंडी, मगबत्ती पोटाई, साध्दु नेगी, कलूराम आंछला, फरलाद नेताम, नारायण नेगी, मानसा उइके, बनती उईके, नरेंद्र आंचला, सोनसिंह पांडे, रत्ना उईके, लाच्छू गावड़े, श्रीराम नेगी, रज्जे सिंह नरेटी, मंगाऊ राम उसेंडी, कांगलू राम उईके, मुन्ना लाल उईके, भारती उसेंडी, अविनाश गणविरे, विजेंद्र पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button