
छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंकी जानी बाकी है पर राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। मामला रायपुर में मकान खाली कराने और कब्जे की बात को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। भाजपा के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के आरोपों पता जब सोसल मीडिया में वायरल हुआ तो कांग्रेस प्रतिनिधि सचिन शर्मा ने बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है जिसमें पार्टी के सचिव सचिन शर्मा के द्वारा पुरानी बस्ती थाना मे शिकायत दर्ज कराते हुए कहा गया है कि बीजेपी के प्रवक्ता द्वारा प्रोफेसर कालोनी के मकान को न्यायालयीन आदेश के बाद खाली किये जाने के मामले में अंतागढ़ के विधायक अनूप नाग पर अवैध कब्जा करवाने, अपराधी पालने और भू माफियाओं को संरक्षण देने जैसा झूठा व अनर्गल आरोप एक न्यूज चैनल के साथ बात करते हुए लगाया गया है प्रवक्ता के इस झूठे और छवि खराब करने का कुत्सित प्रयास से राजनीतिक जीवन में निर्बाध रूप से अपना कार्यकाल पूरा करने वाले विधायक नाग को गहरा धक्का लगा है।
अत: भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर के खिलाफ मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया जाये।
वहीं विधायक अनूप नाग ने अपने अंतागढ स्थित विधायक कार्यालय मे प्रेस वार्ता कर अपने उपर लगे आरोपों को बेबुनियाद व झूठा करार देते हुए राजनीति से प्रेरित बताया उन्होंने कहा कि अगर ये आरोप सही है तो कुछ तो दस्तावेज होगा अगर नही होगा तो मै उन लोगों के खिलाफ मान हानि का दावा करूँगा। जिस मकान का जिक्र किया जा रहा है मैं आज तक उस जगह मे गया ही नही हूं मुझ पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है।

विधायक अनूप नाग प्रेसवार्ता करते हुए।



