छत्तीसगढ़

कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा और बांदे नवीन तहसील का शुभारम्भ करेंगे मुख्यमंत्री।

अन्तागढ़ विधानसभा के तीनों उप तहसील कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा और बांदे आगामी 20 अगस्त से पूर्ण तहसील का दर्जा प्राप्त कर लेंगे। तीनो ही तहसील कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं करेंगे जिस हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय से सूचना भी जारी कर दी गयी है।

इस सम्बंध में स्थानीय विधायक अनूप ने बताया कि कोयलीबेड़ा ,आमाबेड़ा और बांदे क्षेत्र के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी की पूर्ण तहसील का दर्जा दिया जाय व कार्यालय संचालित किये जायें। इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर बताई थी व तहसील के न होने से होने वाली समस्याओं को भी अवगत कराया था। मुख्यमंत्री ने घोषणा कर जल्द ही पूर्ण तहसील का दर्जा दिए जाने की बात कही थी जिसके पूर्ण हो जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद भी कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button