गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने की प्रभारियों की नियुक्ति: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर 18 अक्टूबर को सभी विधायकों सौपेंगे ज्ञापन.

छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने की प्रभारियों की नियुक्ति: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर 18 अक्टूबर को सभी विधायकों सौपेंगे ज्ञापन

​केशकाल। छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की संभागीय बैठक का आयोजन 8 अक्टूबर को पंचवटी, केशकाल में संपन्न हुआ। संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़, डड़सेना कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंन्द्र,कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष कमल किशोर कश्यप की गरिमामय अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समाज के संगठन विस्तार, ओबीसी समाज की प्रमुख मांगों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
​बैठक में समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संभाग एवं विभिन्न जिलों के प्रभारियों की घोषणा की गई। इसके साथ ही ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने तथा राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी समाज का पृथक कॉलम शामिल करने और जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर रणनीति बनाई गई।

​18 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन और विधानसभा सत्र की तैयारी

​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अक्टूबर को बस्तर संभाग की सभी विधानसभाओं के साथ-साथ मोहला-मानपुर और सिहावा-नगरी क्षेत्र के स्थानीय विधायकों तथा सांसदों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से आगामी विधानसभा सत्र में ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत आरक्षण की लंबित मांग को प्रमुखता से उठाने और सदन में आवाज बुलंद करने का आग्रह किया जाएगा।

​31 अक्टूबर को सुकमा में विशाल प्रदर्शन

​ओबीसी समाज की न्यायोचित मांगों को लेकर 31 अक्टूबर को सुकमा जिला मुख्यालय में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। केशकाल की बैठक में इस प्रदर्शन की व्यापक तैयारियों और रणनीतियों को लेकर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मध्य विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

​संभाग एवं जिला प्रभारियों की सूची

​बैठक में संगठन द्वारा घोषित प्रभारियों की सूची इस प्रकार है।​सरगुजा संभाग के तरुण सिंह धाकड़, नीलकंठ शार्दूल, टिकेश्वरी सिन्हा, हरेश चक्रधारी, सोनीलाल जैन, विद्या सिन्हा, ​बस्तर जिला के देवालाल सोनवंशी, अमित गुप्ता, राजेश साहू, सोनीलाल जैन, राकेश गुप्ता, श्रीमती अनीता सोनी, ​दंतेवाड़ा जिला के बीरस साहू, बालकुंवर प्रधान, सुखिया राम चौहान, दिलीप दीवान, ​बीजापुर जिला के माधेश्वर जैन, अनिल साहू, पंकज यादव, सुरेश मानिकपुरी , ​कोंडागांव जिला के परमानंद साहू, तोरण सिन्हा, सुरेश देवांगन, ​कांकेर जिला के चंदन साहू, लोकनाथ निषाद, रमेश पांडे, हेमचंद देवांगन, ​सुकमा जिलाके फूलचंद दीवान, संतोष साहू, लोकनाथ राठौर, देवेंद्र पटेल ​मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला के रामदेव सिन्हा, नरोत्तम वैष्णव, कमलेश जैन, ​नगरी-सिहावा के कमल किशोर कश्यप, सत्य सिंह जैन, सुदामा यादव, चोरिया दलदली, ​बालोद जिलाके अरविंद जैन, हरेश, मनीष योगी, जितेंद्र जायसवाल, अजय साहू, ​नारायणपुर जिला के रैमल दीवान, मनोज देवांगन, ईश्वर चंद्र निषाद, डॉ. शिल्पा देवांगन, देवबत्ती कौशिक को बनाया गया।

​बैठक के अंत में नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए समाज के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी आंदोलनों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Back to top button