खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन 20 अक्टूबर तक। बस्तर ओलंपिक 2025

*खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पंजीयन 20 अक्टूबर तक*
*बस्तर ओलंपिक 2025*

कोयलीबेड़ा. बस्तर क्षेत्र के युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने, उनके रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को निखारने, उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने और बस्तर क्षेत्र की जनता का शासन से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के समस्त जिलों में ‘बस्तर ओलम्पिक 2025‘ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग 14 से 17 वर्ष (बालक-बालिका) एवं सीनियर वर्ग में (महिला-पुरूष) आयुबंधन नहीं है। नक्सल हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली सदस्यों को प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें सीधे संभाग स्तर पर प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय कांकेर में व्यापक रूप से बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि इसके सफल आयोजन के लिए सभी स्तर पर कमेटी का गठन किया जाएगा। विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला स्तर पर कलेक्टर एवं संभाग स्तर पर कमिश्नर अध्यक्ष होंगे।
उन्होंने बताया कि पंजीयन विकासखण्ड में जनपद पंचायत, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला में कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, इण्डोर स्टेडियम भवन, कांकेर, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर एवं संभाग में ऑनलाईन एवं ऑफलाइन किया जाएगा। बिना पंजीयन के कोई भी प्रतिभागी प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं हो सकेगें। पंजीयन हेतु आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड एवं एकाउंट डिटेल स्वयं का नाम, पता, पिता का नाम, खाता क्र. एवं आई.एफ.एस.सी. कोड अनिवार्य होगा। पुरस्कार की राशि डी.बी.टी. के माध्यम से खाते में भेजा जाएगा।
खेल प्रतियोगिता विकासखण्ड स्तर पर 25 अक्टूबर से 05 नवंबर, जिला स्तर पर 05 से 15 नवंबर एवं संभाग स्तर पर 24 से 30 नवंबर तक आयोजन होगा। बस्तर ओलपिंक 2025 आयोजन के अंतर्गत एथलेटिक्स- 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपूट, डिस्कस थ्रो, जैवेलिन थ्रो, 4ग्100 मी. रिले रेस, तीरंदाजी 30 एवं 50 मीटर, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल आदि खेलों को शामिल किया गया है। हॉकी एवं वेटलिफि्ंट सीधा जिला स्तर पर होगा एवं रस्साकसी (प्रदर्शनात्मक केवल महिला सीनियर वर्ग के लिए) प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button