छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

मिंडी गांव में दहशत – हाथी का आतंक, ग्रामीणों की नींद उड़ी, स्कुल की छत मे रात गुजार रहे ग्रामीण.

मिंडी में दहशत – हाथी का आतंक, ग्रामीणों की नींद उड़ी

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा क्षेत्र में बीते दो दिनों से दतेल हाथी की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कल वट्टेकाल गांव में और आज गेड़ाबेड़ा में हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, घरों और खेतों में तोड़फोड़ की।

सूत्रों के मुताबिक, हाथी को भगाने के लिए ग्रामीणों ने पटाखे फोड़े, जिसके बाद वह मिंडी गांव के जंगल की ओर भाग गया। लेकिन डर का आलम ऐसा है कि मिंडी गांव के कई लोग रातें स्कूल की छत पर गुजार रहे हैं, ताकि किसी भी हमले से बचा जा सके।

वन विभाग की टीम लगातार इलाके में गश्त कर रही है और हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फसलों और संपत्ति का नुकसान सामने आया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है, ताकि हाथी को आबादी वाले इलाकों से दूर किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button