गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलविदेशव्यापारशिक्षाहेल्थ

कोयलीबेड़ा तहसील में अब तक सबसे कम वर्षा, किसानों पर मंडरा रहा संकट।

कोयलीबेड़ा तहसील में अब तक सबसे कम वर्षा, किसानों पर मंडरा रहा संकट।

कोयलीबेड़ा।
कोयलीबेड़ा तहसील इस साल गंभीर सूखे की चपेट में आती नजर आ रही है। अब तक हुई सबसे कम वर्षा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेती पूरी तरह से मानसून पर निर्भर होने के कारण हालात और भी गंभीर होते जा रहे हैं।

क्षेत्र में अब तक सामान्य से 60% कम वर्षा दर्ज की गई है। अधिकतर गांवों में खेत सूखे पड़े हैं, जबकि कुछ जगहों पर किसानों ने किसी तरह बोनी तो कर ली है, लेकिन पर्याप्त पानी न होने से बीज अंकुरित नहीं हो पा रहे हैं।

कोयलीबेड़ा के ग्रामीण किसान महेश उसेंडी बताते हैं, “हर साल जुलाई के पहले सप्ताह तक अच्छी बारिश हो जाती थी, लेकिन इस बार आसमान जैसे रूठ गया है। न कुआं है, न बोरवेल — सबकुछ वर्षा पर ही टिका है।”

सिंचाई की हालत बदतर
तहसील में सिंचाई के लिए कोई मजबूत व्यवस्था नहीं है। ना कोई बाँध ना नहरों का जाल है और अधिकांश किसान लघु सीमांत श्रेणी में आते हैं, जिनके पास निजी सिंचाई संसाधन नहीं हैं। जलाशय और तालाब भी सूखे पड़े हैं या आधे खाली हैं।

प्रशासन की चिंता, किसानों की मांग
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है, लेकिन अभी तक कोई ठोस राहत योजना सामने नहीं आई है। किसानों की मांग है कि कोयलीबेड़ा तहसील को जल्द से जल्द सुखाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए और बीज व खाद की सहायता, फसल बीमा और मजदूरी रोजगार जैसे उपाय किए जाएं।

आगे क्या?-
अगर अगले 10-15 दिनों में अच्छी वर्षा नहीं हुई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार दो सप्ताह और सूखा रहा तो खरीफ की पूरी फसल चौपट हो जाएगी, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ेगा।

वर्षा के आंकड़े

कोयलीबेड़ा तहसील इस वर्ष अत्यंत कम वर्षा के कारण संकट के दौर से गुजर रही है। जिला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से अब तक कोयलीबेड़ा में मात्र 160.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जो कि पूरे जिले में सबसे कम है। इसके विपरीत, सर्वाधिक वर्षा बांदे तहसील में 555.5 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

जिले की वर्षा स्थिति (01 जून से अब तक):

बांदे – 555.5 मिमी (सर्वाधिक)

कोयलीबेड़ा – 160.4 मिमी (न्यूनतम)

कांकेर – 209.6 मिमी

भानुप्रतापपुर – 437.2 मिमी

दुर्गूकोंदल – 510.6 मिमी

चारामा – 372.7 मिमी

अंतागढ़ – 440.1 मिमी

पखांजूर – 360.3 मिमी

नरहरपुर – 312.0 मिमी

सरोना – 272.4 मिमी

आमाबेड़ा – 481.5 मिमी

पिछले 24 घंटे का हाल:

भानुप्रतापपुर में सर्वाधिक – 19.8 मिमी

कोयलीबेड़ा में सबसे कम – 1.0 मिमी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button