गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

“बस्तर पण्डुम” की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जनजातीय वाद्य यंत्र में कांकेर जिला प्रथम स्थान प्राप्त किया।

*”बस्तर पण्डुम” की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जनजातीय वाद्य यंत्र में कांकेर जिला प्रथम स्थान प्राप्त किया*
*मांदरी नृत्य में तीसरा स्थान हासिल किया*
*समापन अवसर पर दंतेवाड़ा में केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों पुरस्कृत हुई विजेता टीम*
*विधायक श्री नेताम और कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने दी बधाई*
*50 हज़ार राशि, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया*

उत्तर बस्तर कांकेर, 05 अप्रैल 2025/ दंतेवाड़ा में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर पंडूम के दौरान जनजाति संस्कृति के वेशभूषा, खान-पान, गीत-संगीत, नाट्य, नृत्य, शिल्प कला पर आधारित प्रतियोगिता के विजेताओ को आज पुरस्कृत किया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विजेता प्रतिभागियों को 50 हज़ार रुपए की राशि का चेक, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इसमें कांकेर जिले के कोयलीबेडा ब्लॉक को जनजातीय वाद्य यंत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके लिए कोयलीबेड़ा ब्लॉक के श्री मोहनलाल उसेंडी और श्री पंकज उसेंडी को केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंच पर पुरस्कृत किया। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने जिले की सभी विजेता टीमों को उनकी उपलब्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
इसी तरह जनजाति नृत्य शैली में कांकेर और सुकमा जिले को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, उप मुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट मंत्रीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button