गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनशिक्षा

बस्तर पण्डुम के विजेता प्रतिभागियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट।

उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं।

*बस्तर पण्डुम के विजेता प्रतिभागियों ने कलेक्टर से की सौजन्य भेंट*
*उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं*

उत्तर बस्तर कांकेर, 06 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बस्तर की आदिवासी लोक संस्कृति, परम्परा और जीवन शैली को सहेजने व संरक्षित करने के उद्देश्य से ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर “बस्तर पण्डुम” का आयोजन किया गया। इसके तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का समापन शनिवार 05 अप्रैल को सम्पन्न हुआ, जिसमें विजेता दलों और प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इसी क्रम में आदिवासी वाद्य यंत्र की श्रेणी में जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय ने 50 हजार रुपए का चेक, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। दल के श्री मोहनलाल उसेंडी और श्री पंकज उसेंडी ने यह सम्मान प्राप्त किया। इसी तरह जनजाति नृत्य शैली में कांकेर जिले को तीसरा स्थान मिला।
कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर से आज विजेता दलों के प्रतिनिधियों ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सुबह 11.30 बजे सौजन्य भेंट की। कलेक्टर ने सभी विजेता दलों के प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास सुश्री जया मनु भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button