गैजेट्सछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजी

समस्याओं के निराकरण हेतु ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा का होगा आयोजन।

*आमजनता की समस्याओं के निराकरण हेतु ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन*
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 अप्रैल 2025/ जिले की आमजनता की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं और प्रकरणों का निबटारा करने के लिए कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार सभी अनुभाग में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। अपर कलेक्टर श्री एस अहिरवार ने बताया कि इसके लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर, चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और पखांजूर में आगामी 07 अप्रैल से 21 अप्रैल, 13 मई से 27 मई तथा 16 जून से 30 जून तक राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन शिविरों में राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जिले की प्रत्येक तहसील के ग्रामों में राजस्व पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत सभी राजस्व न्यायालय संबंधी प्रकरण, लोकसेवा गारंटी अधिनियम, अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई, विवादित नामांतरण, विवादित खाता, सभी राजस्व न्यायालय, जनहानि, पशुहानि, फसल क्षति तथा भू-अर्जन संबंधी प्रकरण। भू-अभिलेख अंतर्गत वार्षिकी कृषि सांख्यिकीय सारणी तथा ऋतु एवं फसल प्रतिवेदन, अभिलेख शुद्धता, नक्शा बटांकन, भूमिस्वामी के खाता में आधार, मोबाईल नंबर, किसान किताब एवं जेण्डर और राजस्व पखवाड़ा संबंधी कार्यक्रम अंतर्गत कोटवारों से मुनादी, प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही ऑनलाईन अपलोड, पंचानामा इत्यादि को मौके पर नोटिस ईश्तहार जारी करना, आय, जाति, निवास इत्यादि संबंधित प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही शिविर स्थल में निराकरण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button