छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश

सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई कोयलीबेड़ा का हुआ गठन। एकबार फिर उसेण्डी बने अध्यक्ष, 15 पदाधिकारीयों का हुआ मनोनयन।

एक बार फिर सहदेव उसेण्डी बने सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष।

कोयलीबेड़ा। सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक इकाई कोयलीबेड़ा के पुनर्गठन की प्रक्रिया आज कोयलीबेड़ा सर्व आदिवासी समाज भवन में पर्यवेक्षक सन्त राम सलाम, सन्तलाल दुग्गा व हीरालाल मांझी,दलसु आचला के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। कोयलीबेड़ा इकाई गठन के लिए अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर सहदेव उसेण्डी का मनोनयन किया गया। समिति के अन्य पदाधिकारीयों में तीन उपाध्यक्ष शोभा राम दुग्गा, महेश उसेण्डी, जागेश्वर पुजारी, सचिव विनोद उसेण्डी, तीन संयुक्त सचिव क्षमाराम दुग्गा, सनकु उसेण्डी, लच्छुराम उइके, कोषाध्यक्ष मोहन हुपेंडी, महासचिव राजेन्द्र सलाम, मीडिया प्रभारी राजनाथ पोटाई व भूपेंद्र उसेण्डी बनाये गए। तो वहीं संरक्षक के रूप में लकेश्वर ध्रुव, धनाजु कोवाची, लच्छुराम गोटा का मनोनयन किया गया है।

नवनियुक्त पदेन अध्यक्ष सहदेव उसेण्डी ने कहा कि मेरा जीवन का उद्देश्य ही यही है कि सर्व आदिवासी के हक की लड़ाई चाहे जल,जंगल जमीन हो या शिक्षा संस्कृति से लेकर आर्थिक सुधार हो, हर क्षेत्र में सर्व आदिवासी समाज के मांगो और समस्याओं को निराकरण कराना और साथ ही साथ सर्व समाज को एकजुटता के सूत्र में बांधकर प्रगतिशील बनाना उनका प्रमुख कार्य होगा। हमारा समाज आज भी कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं हर उस सख्स का आवाज बनने का उनका प्रयास रहेगा।
पर्यवेक्षक के रुप में आये सन्त राम सलाम ने पूरी टीम को बधाई देते हुए आशा जताई कि आप सभी सर्व आदिवासी समाज प्रमुखों की अगुवाई में यह ब्लॉक इकाई की नवीन टीम एक बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए समाज को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी यही उम्मीद वो करते हैं। समस्त पर्यवेक्षको ने किसी भी प्रकार की बिना किसी गतिरोध के पदाधिकारियों के मनोनयन पर कोयलीबेड़ा इकाई को बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button