छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनशिक्षा

हाईस्कूल उदनपुर के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण। पहली बार ट्रेन चढ़कर बच्चे हुए रोमांचित।

हाईस्कूल उदनपुर के बच्चों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण। पहली बार ट्रेन चढ़कर बच्चे हुए रोमांचित।

कोयलीबेड़ा। शासकीय हाई स्कूल उदनपुर के बच्चों को जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से अवकाशों के बीच में शिक्षकों एवं पालकों के स्वयं के व्यय पर तथा पालकों की सहमति से इस्पात नगरी भिलाई के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चे पहली बार रेल में सफर को लेकर बहुत उत्साहित नजर आए।
भ्रमण के दौरान सर्वप्रथम बच्चों को भिलाई के डी मार्ट शॉपिंग सेंटर ले जाया गया जहां बच्चों ने कुछ सामानों की खरीदारी की तथा लेनदेन के दौरान कंप्यूटर की उपयोगिता को देखा। आगे सभी बच्चों को सूर्या माॅल भिलाई ले जाया गया जहां पर बच्चों ने रोजगार के अवसर के साथ-साथ दुकानों की सजावट और ग्राहकों को आकर्षित करने के तरीके को जाना। उसके बाद सभी बच्चे वन्य जीवों से परिचित होने के लिए मैत्री उद्यान का भ्रमण किया। जहां पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के बंदर, विभिन्न प्रकार के तोते,राष्ट्रीय पशु बाघ, घड़ियाल, हिरण, शुतुरमुर्ग, अजगर, नेवला, गोह इत्यादि जीव जंतुओं को करीब से देखा वह उनके बारे में शिक्षकों के द्वारा सम्पूर्ण जानकारी दी गई। उद्यान में बच्चों ने सुरक्षित तरीके से वाटर बोटिंग का भी आनंद लिया। मैत्री बाग के बाद सभी बच्चों को शहीद पार्क ले जाया गया जहां पर शहीदों के बारे में जानकारी व उद्यान की सुंदरता को बच्चों को दिखाया गया। भ्रमण के बाद बच्चों को दुर्ग रेलवे स्टेशन से अंतागढ़ रेलवे स्टेशन तक ट्रेन से लाया गया। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेल विभाग से संबंधित संपूर्ण जानकारी संस्था प्रमुख दिनेश्वर बघेल के द्वारा बताया गया की रेलगाड़ी किस समय किस प्लेटफार्म पर आती है उनके जाने का टाइम,आने का टाइम रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, विभिन्न प्रकार के रेल कोच एवं उसे पर मिलने वाली सुविधाएं क्या-क्या मिलती है। इस शैक्षणिक भ्रमण में कुल 44 विद्यार्थी साथ में आठ महिला एवं पुरुष पालक के साथ शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य एवं चार शिक्षक शिक्षिका साथी मौजूद रहे। इस शैक्षणिक भ्रमण में जनप्रतिनिधि रीना बघेल जनपद सदस्य, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य सोनसाय दर्रो, सुकार सिंह नेताम, सियाराम गावड़े,किशोर कोवाची, ललिता, पालक सुमिला नेताम मौजूद रहे व बच्चों की निगरानी व मार्गदर्शन समय-समय पर करते रहे। अपने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उत्साहित कक्षा दसवीं की छात्रा योगिता बघेल ने कहा भ्रमण के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला नए-नए अनुभव के साथ-साथ वन्य जीवों की जानकारी प्राप्त हुई जो काफी रोमांचक रहा चिड़ियाघर में उन जीव जंतुओं को भी देखने का अवसर मिला जिन्हें सिर्फ पुस्तकों में पढ़ा था। कक्षा नौवीं के छात्र अभिषेक कवाची ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर प्राप्त जानकारी उनके जीवन के लिए आने वाले समय के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगी प्लेटफार्म सबंधित जनकारी महत्वपूर्ण रही जिसका उन्हें लाभ होगा। कक्षा नौवीं की छात्रा आशिका गावड़े ने कहा शैक्षणिक भ्रमण काफी ज्ञानवर्धक और बहुत ही रोमांचक था बड़े शहरों को देखने का यह उनका पहला अवसर था शहर की चकाचौंध उन्होंने बस सुना आज देखने का अवसर भी मिला । दसवीं के छात्र संजू नेताम ने बताया कि भ्रमण के दौरान बहुत सारी जानकारी जिनका उन्होंने अपनी कॉपी में लिपिबद्ध किया है बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारी उन्हें इस भ्रमण कार्यक्रम से मिला है। शैक्षणिक भ्रमण के पश्चात शाला के प्राचार्य दिनेश्वर बघेल ने जानकारी दी की आने वाले कक्षा में बच्चों को इस शैक्षणिक भ्रमण पर निबंध लेखन के साथ अपने परिवार को पत्र लेखन का कार्य भी दिया जाएगा तथा इस पर बच्चों को प्रायोजना कार्य भी दिया जाएगा। इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए कोकड़ी दुर्ग में स्थित समाज सेवी संस्था कैब्टी एवं उस संस्था के प्रमुख गुड्डू भैया के द्वारा भ्रमण के दौरान दोनों पहर भोजन साथ ही दोनों पहर जलपान की व्यवस्था के साथ-साथ बच्चों एवं सभी पालकों, शिक्षकों को उपहार स्वरूप कंबल भी प्रदान किए गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button