उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में सम्मानित होंगे शिक्षक दिनेश्वर बघेल।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर में किया जाएगा सम्मान।

उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में सम्मानित होंगे शिक्षक दिनेश्वर बघेल।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय कांकेर में किया जाएगा सम्मान।


कोयलीबेड़ा। आदिवासी विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के दूरस्थ संकुल उदनपुर के संकुल प्राचार्य व हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य दिनेश्वर बघेल एक बार फिर उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाएंगे।
हाई स्कूल उदनपुर में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे दिनेश्वर बघेल को निरंतर पिछले 02 वर्ष से कक्षा 10वी. में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने, संवेदनशील क्षेत्र होने पर भी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने। अपने संकुल अंतर्गत समस्त शालाओं में निरंतर मॉनिटरिंग करने की वजह से यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
उदनपुर हाई स्कूल के शाला प्रबंधन समिति सदस्यों ने कहा कि बड़े गर्व की बात है कि उनके संस्था के प्राचार्य का सम्मान एक बार फिर जिला स्तर पर किया जा रहा है, इससे पूर्व भी बघेल सर का सम्मान कई बड़े मंचो पर किया जा चुका है वे बीएलओ सुपरवाइजर के रूप में भी सम्मानित किये जा चुके हैं लगातार दो वर्षो से शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर भी उनको सम्मानित किया गया है। उनके संस्था में आने के बाद से उदनपुर हाई स्कूल हर क्षेत्र में नाम रौशन किया है पढ़ाई के अलावा खेल,सांस्कृतिक व अन्य गतिविधियों में बच्चों को उपलब्धि हासिल हुई है जिसका समूचा श्रेय दिनेश्वर बघेल को जाता है उनके कुशल मार्गदर्शन में आज उदनपुर हाई स्कूल एक आदर्श स्कूल के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल हुआ है।
उत्कृष्ट कर्मचारी के रूप में सम्मानित किए जाने को लेकर उनके संस्था के समस्त कर्मचारियों,समूचे संकुल के शिक्षकों, शाला समिति व ग्रामीणों ने शुभकामनाएं दी हैं।



