छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजन

पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा हायर सेकेण्डरी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

कान्केर – 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तारुणी रूपेश्वर ठाकुर जनपद सदस्य एवं अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंध समिति रही। विशेष अतिथि रूपेश्वर सिंह ठाकुर जनप्रतिनिधि एवं अध्यक्षता संस्था प्रमुख आरपीएस ठाकुर ने की। संस्था के व्याख्याता पवन कुमार सेन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी, संविधान पुरुष डा भीमराव आंबेडकर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद पूर्व छात्र आरक्षकों के छायाचित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर किया गया। ध्वजारोहण मुख्य तिथि तारुणी रूपेश्वर ठाकुर के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में आगे रहना चाहिए। तीरंगे के तीन रंग को अनुशासन, लक्ष्य और मेहनत का प्रतीक मान उसका अनुसरण करना चाहिए। संस्था प्रमुख आरपीएस ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी हमें यूं ही नहीं मिली है इसके लिए महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना जीवन न्योछावर किया है‌। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पवन कुमार सेन ने किया। एनसीसी अधिकारी हेमलाल साहू के नेतृत्व में कैडेट्स ने पैलेटिंग की। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षालस के साथ मनाते हुए छात्र छात्राओं को मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं पालक गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button