छत्तीसगढ़

पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित।

पद्म पुरस्कार हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

उत्तर बस्तर कांकेर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष भारत सरकार द्वारा कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि क्षेत्र में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धि, सेवा अथवा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है, जिसमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री सम्मिलित है। उक्त पुरस्कार के लिए जिले के अधिकारियों को योग्य पात्र व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव 30 अगस्त 2024 तक प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस संबंध में बताया गया कि पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार हेतु वर्ष 2025 के लिए नामांकन प्रस्ताव आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार में उत्कृष्ट कार्य को मान्यता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व विशिष्ट योगदान देने वाला कोई भी व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों जैसे अनुसूचित जातियों और जनजातियों, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास किए जाएं, जो पुरस्कार के लिए विचार किए जाने के हकदार हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले व्यक्तियों सहित शासकीय सेवक पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button