छत्तीसगढ़हेल्थ

कोयलीबेड़ा अंचल का पहला न्यौता भोज कार्यक्रम जिरामतरई स्कूल में।

कोयलीबेड़ा अंचल का पहला न्यौता भोज कार्यक्रम जिरामतरई स्कूल में।

कोयलीबेड़ा। शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला जिरामतरई में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। यहां अतिथि शिक्षक संजय कुमार ध्रुव के द्वारा जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों को भोजन में पनीर सब्जी, दाल, चावल,अचार, पापड़ और सलाद दिया गया। जो कोयलीबेड़ा अंचल का पहला न्यौता भोज कार्यक्रम बन गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बच्चों में पोषण को मद्देनजर रखते हुए यह अनोखी पहल की गई है कि आम जन भी अब स्कूलों में बच्चों को भोजन करा सकेंगे। शिक्षक व संकुल समन्वयक विमल ठाकुर ने बताया कि न्योता भोजन का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास,भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत दिए जाने वाले खाने को सामुदायिक भागीदारी के जरिए और ज्यादा पोषक बनाने की पहल है। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक है। कोई भी व्यक्ति, समुदाय के लोग अथवा सामाजिक संगठन किसी भी खास अवसर पर या स्वेच्छा से सरकारी स्कूलों में भोज का आयोजन कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक व माध्यमिक वर्ग के बच्चों के साथ ही विमल कुमार ठाकुर संकुल समन्वयक कोड़ोसालेभाट, भीखम मण्डावी (शिक्षक), ममता लाल अमला (शिक्षक), धनलाल ध्रुव व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button