छत्तीसगढ़

बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी।

बिना अनुमति के अवकाश पर नहीं जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
लोकसभा आम निर्वाचन-2024

उत्तर बस्तर कांकेर,  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करने हेतु आदेश जारी किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा किए जाने की तिथि से जिला स्तर पर समस्त शासकीय एवं राज्य शासन के विभागीय इकाईयों, उपक्रमों में कार्यरत कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुमति के बिना अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। अवकाश का प्रकरण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के सहमति हेतु सिर्फ उस स्थिति में भेजा जाए, जब संबंधित अधिकारी-कर्मचारी का अवकाश पर जाना अत्यन्त आवश्यक हो, अन्यथा उनका अवकाश आवेदन अस्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button