छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

हर घर गुब्बारा बलून कार का प्रदर्शन कोयलीबेड़ा अंचल के स्कूलों में। 

हर घर गुब्बारा बलून कार का प्रदर्शन स्कूलों में

अनुभव से शिक्षा और विज्ञान की अवधारणा को समझ रहे छात्र

खेल खेल में सीख रहे साइंस

कोयलीबेड़ा 28/02/2024

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर, के आदेशानुसार 28 फरवरी 2024 विज्ञान दिवस के अवसर पर हर घर गुब्बारा कार का आयोजन किया जा रहा है जिसमे शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला जिरामतरई के बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिक्षा जीवन का आधार है और बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अर्थहीन व दिशाहीन हो जाता है। समय के साथ-साथ शिक्षा और अध्ययन में बदलाव भी देखने को मिला है। एक समय था जब न्यूटन के नियम हमें केवल तख्तों पर दिखे हुए मिलते थे, पर आज ये सब बच्चे खुद प्रयोग करके देख रहे हैं। हमने अब तक पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में सुना है। अब हम उस कार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है गुब्बारा कार। जिले में शिक्षा को अनुभव का स्वरूप देते हुए हर घर गुब्बारा कार अभियान में बच्चों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक विद्यालयों में गुब्बारों के माध्यम से गुब्बारे वाली कारें चलाई जा रही हैं। स्कूली बच्चों में इस अभियान को लेकर अच्छी हिस्सेदारी देखने को मिल रही है। कोयलीबेड़ा विकासखंड मुख्यालय के स्कूलों में एक साथ कई गुब्बारे वाली गाड़ियां अलग-अलग कक्षाओ में बनाई गईं और इसका प्रदर्शन भी किया गया। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने नवाचार और खिलौना आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह प्रयोग किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button