छत्तीसगढ़हेल्थ

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मन्हाकाल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मन्हाकाल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।

कोयलीबेड़ा। बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में विकास के लिए समान अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के कोयलीबेड़ा परियोजना अंतर्गत चारगांव सेक्टर के मन्हाकाल में राष्ट्रीय बालिका एवम् बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ दिवस मनाया गया व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम को लेकर रैली भी निकाली गई और बालिकाओं के विभिन्न अधिकारों व जागरूकता सम्बन्धी नारे भी रैली के दौरान लगाए गए,जो विभिन्न मार्गो से होती हुई स्कूल परिसर में समाप्त हुई । इस अवसर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेटियां अनमोल हैं, इन्हे सहेजने की जरूरत हैं । लिंग आधारित लिंग चयन उन्मूलन को रोकने, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवानी होगी ताकि बालिकाओं को उनके हक अधिकार की जानकारी हो और वे भी उत्कृष्ट मुकाम हासिल कर सकें।


महिला एवम बाल विकास विभाग कोयलीबेड़ा अंतर्गत चारगांव सेक्टर पर्यवेक्षक प्रभा मरकाम ने बताया कि इस आयोजन में जन भागीदारी के लिए बालिकाओं के सम्मान के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई । बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर रैली निकाली गई । जिसमे बालिकाएं हाथो में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश लिखी तख्तियां हाथो में ले कर नारे लगाते हुए चल रहे थे । साथ ही बालिकाओं के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान किशोरी बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई व योजनाओं का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान चारगांव सेक्टर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के साथ ही किशोरी बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button