छत्तीसगढ़

कामतेड़ा में देवगुड़ी, गोटूल, अतिरिक्त कक्ष व सामुदायिक शौचालय का हुआ लोकार्पण।

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल।

कामतेड़ा में देवगुड़ी, गोटूल, अतिरिक्त कक्ष व सामुदायिक शौचालय का हुआ लोकार्पण।

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल।

कोयलीबेड़ा। विकास खण्ड कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कामतेड़ा में नव निर्मित देवगुड़ी, गोटूल, अतिरिक्त कक्ष व सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।
इस दौरान दिलीप बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी सौभाग्य की बात है कि आपके कामतेड़ा में एक साथ लाखों रुपये के विकास कार्यों के निर्माण का लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ, क्षेत्र के समस्त ग्रामीण बधाई के पात्र हैं। गांव के स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों को प्रति दिन स्कूल अवश्य भेजें साथ ही स्कूल के घरों में भी पढ़ाई का अवसर बच्चों को दें। आज के समाज मे शिक्षा का बड़ा ही महत्व है शिक्षा के उजाले से हर अंधेरा को दूर किया जा सकता है। बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए आसपास के पर्यावरण की भी जानकारी देनी होगी।
आज हुए इस कार्यक्रम के दौरान दिलीप बघेल जिला पंचायत सदस्य के साथ लकेश्वर ध्रुव (जनपद सदस्य) ,18 पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री सुखीराम उसेंडी,श्री रत्ती राम दूग्गा, श्री श्रवण यादव ,कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत कामतेड़ा के सरपंच श्रीमती बुधयारीन तेता,श्री रामू सलाम(उप सरपंच),श्री पीलू राम उसेंडी(केसेकोड़ी सरपंच),श्री प्रेम उन्द्रे,श्री श्रवण नेताम,श्री सताऊ राम दूग्गा,श्री बरादुराम दूग्गा,एवं गांव के ग्राम पटेल समेत समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button