छत्तीसगढ़

अंतागढ को मिली नई थाना भवन, सर्वसुविधायुक्त भवन का हुआ लोकार्पण।

विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने फिता काटकर किया नया थाना भवन का लोकार्पण।

विधायक विक्रमदेव उसेंडी ने फिता काटकर किया नया थाना भवन का लोकार्पण।

पुलिस को विभागीय कार्यों में होगी काफी सहूलियत, आम जनता को भी सुलभ तरीके से सुविधाओं का मिलेगा लाभ : दिव्यांग पटेल

अंतागढ़ : केन्द्र सरकार के अनुशंसा से बस्तर संभाग के अंदरूनी नक्सली क्षेत्रों में हाईटेक थाना भवन का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें कांकेर जिले के अंतर्गत आने वाले पांच थाना भवनों का निर्माण किया गया है जिसमें आज अंतागढ़ का नवीन हाईटेक थान भवन का लोकार्पण विधायक विक्रमदेव उसेंडी के कर-कमलों से हुआ।
सर्वप्रथम थाना परिसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजापाठ की गई तत्पश्चात विधायक उसेंडी द्वारा रिबन काटकर नवीन थाना भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पुलिस प्रशासन व अन्य प्रशासनिक विभाग से आए अतिथि गण जन प्रतिनिधिगण व आम जन को संबोधित करते हुए विधायक उसेंडी ने नये थाना भवन की बधाई व शुभकामनाएं दी।
वहीं कांकेर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि नवीन थाना भवन के बनने से पुलिस को विभागीय कार्यों में काफी सहूलियत होगी। पर्याप्त कक्ष एवं संसाधन होने से कार्यालयीन कार्यों में सुलभता होगी। हाई टेक थाना में महिलाओं और बच्चों और वयस्कों के लिए अलग अलग कमरे स्थापित किए गए है जिसमे सभी अपनी बातें नि:संकोच विभाग के अधिकारियों को बता पाएंगे जिसमे आम जनता को भी सुलभ तरीके से सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप विधायक उसेंडी विशेष अतिथि के रूप नगरपंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एडीएम उइके, बीएसएफ कामांडेड सर , एएसपी खोमन सिन्हा, तहसीलदार राधा-कृष्ण बंजारे, थाना प्रभारी रोशन कौशिक, रामबिलाश गुप्ता,महेन्द्रसिंह ठाकुर, जीतेन्द्र मरकाम, अमल सिंह नरवास, लक्ष्मण ठाकुर,दीप सिंह सोलंकी, सतीश ठाकुर,प्रतिक ठाकुर, महावीर ठाकुर, मनोरमा मंडावी, यशोदा उसेण्डी, उमा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवार के लोग तथा मिडिया कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसडीओपी अमर सिदार के द्वारा किया गया ।अंत में मुख्य अतिथि के हाथों नगर व आसपास के आए स्कूली बच्चों को खेल सामग्री का भी वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button