छत्तीसगढ़

पांचवी बार विधायक बने विक्रमदेव उसेंडी का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।

पांचवी बार विधायक बने विक्रमदेव उसेंडी का प्रथम नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।


आप लोगो ने मुझ पर भरोसा किया मैं जनता के हित में हमेशा खड़ा रहूंगा आप लोगो की जरूरतों समस्या के समाधान के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर : उसेंडी

अंतागढ़ : विधायक विक्रम उसेंडी का प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया । विक्रम उसेंडी की इस बड़ी जीत को कार्यकर्ताओ ने जोशीले अंदाज में मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीजे के साथ रैली निकाली । बता दे कि इस बार अंतागढ़ सीट से कई दिग्गजों को हराकर चुनाव के नतीजों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले विधायक विक्रम उसेंडी का अंतागढ़ में कार्यकर्ताओ ने फूलों की माला पहनाकर रंग गुलाल लगाकर जोशीला अभिवादन किया इस दौरान खूब आतिशबाजी की गई
वहीं अंतागढ़ आगमन पर क्षेत्र वासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया ,स्वागत समारोह में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए एवं रिकार्ड मतों से ऐतिहासिक विजयी होने की बधाई दिए।

पांचवी बार विक्रम उसेण्डी बने विधायक,नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत। बड़ी संख्या में लोगों ने दी बधाई।

स्वागत का सिलसिला सर्वप्रथम ग्राम पोडगांव से प्रारंभ हुआ जहां बीजेपी कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों द्वारा बाजागाजा व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया । वहीं अंतागढ़ पहुंचते फारेस्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात् जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों ने स्वागत कि इस प्रकार राजीव चौक नयापारा से लेकर गोल्डन चौक तक जगह-जगह नवनिर्वाचित विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया, राजस्थानी समाज द्वारा लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया गया वहीं परिवहन संघ अंतागढ़, जैन समाज द्वारा भी उसेंडी जी का स्वागत किया गया। स्वागत दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर आतिशबाजी की गयी साथ ही डीजे के धुन पर धिरकते दिखे।
गोल्डन चौक स्थित रामलीला मंच में स्वागत का मुख्य कार्यक्रम रखा गया था जहां आस पास के क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओ व भाजपा मंडल अंतागढ़ ने उसेंडी जी का भव्य स्वागत किया,अंत में लड्डुओं से तौलकर अभिनंदन किया गया।
अपने स्वागत से अभिभूत उसेंडी ने उपस्थित जन समूह को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमेशा से ही आप लोगों का मुझे आशिर्वाद मिलता रहा है, और इस चुनाव में भी आप सब का ऐतिहासिक सहयोग मिला इसके लिए मैं आप सब को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं, आभार प्रकट करता हूं साथ ही इस ऐतिहासिक भव्य स्वागत आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी उन्होंने कार्यकर्ताओं व उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह व आशीर्वाद से ही मैं पुनः विधायक निर्वाचित हुआ हूं।
आप लोगो ने मुझ पर भरोसा किया मैं जनता के हित में हमेशा खड़ा रहूंगा आप लोगो की जरूरतों समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा । क्षेत्र का सेवक के रूप में अंतागढ़ की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करूंगा। मोदी जी ने जो गारंटी चुनाव के दौरान दी थी उन सभी वायदों को पूरा करने के काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button