छत्तीसगढ़

सी-विजिल एप में अब तक 64 शिकायतें निराकृत।

सी-विजिल एप में अब तक 64 शिकायतें निराकृत
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में विधानसभा निर्वाचन के दौरान सी-विजिल एप में आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन से जुड़ी अब तक 64 प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। इसके अलावा जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में प्राप्त 9 शिकायतें भी निराकृत हुई हैं, वहीं शिकायत शाखा में अब तक 13 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी शिकायतों की त्वरित सूचना एवं समाधान के लिए मोबाईल एप्लिकेशन सी-विजिल शुरू की गई है। इस मोबाईल एप को स्मार्टफोन के प्ले स्टोर के जरिए आसानी से इंस्टाल किया जा सकता है। सी-विजिल एप में कोई भी नागरिक आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन संबंधी घटना का फोटोग्राफ, वीडियो या ऑडियो के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकता है। साथ ही इस मोबाईल एप में नागरिकों को अपनी पहचान बताए बिना भी शिकायत दर्ज कराने का विकल्प है। एप्लिकेशन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का 100 मिनट की समय-सीमा में निराकरण किया जाता है। जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में भी दूरभाष नंबर 07868-241019 पर संपर्क कर शिकायत एवं सूचनाएं दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button