छत्तीसगढ़

स्वीप क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में की गई वोट की अपील।

स्वीप क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में की गई वोट की अपील
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर /मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आज सुबह स्वीप क्रिकेट मैच का आयोजन यूथ वोटर्स बनाम सीनियर वोटर्स किया गया। उक्त रोमांचक मुकाबले में  सीनियर वोटर्स के टीम ने जीत हासिल की। स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रयुक्त होने वाले बैट, बॉल, ग्लव्स, स्टम्प आदि उपकरणों में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टिकर का उपयोग किया गया। इस दौरान सभी उपस्थितजनों से आगामी 07 नवम्बर को मतदान अवश्य करने की अपील भी की गई।
उल्लेखनीय है कि मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत् विगत 02 अगस्त से नये मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं संशोधित करने का कार्य किया गया। इसके अंतर्गत सूची में शामिल हुए नये मतदाताओं को अनिवार्य रूप से वोट करने की सतत् अपील की जा रही है। इसी क्रम में आज यूथ वोटर्स और सीनियर वोटर्स के बीच क्रिकेट मैच आयोजित कर उन्हें आगामी 07 नवम्बर को संबंधित मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button