छत्तीसगढ़

जिले के तीनों विधानसभाओं में कुल 42 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र

नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन हुए 26 नामांकन दाखिल
कुल 42 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन पत्र
विधानसभा आम निर्वाचन-2023

उत्तर बस्तर कांकेर / विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-79, भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-80 और कांकेर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-81 के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज 26 अभ्यर्थियों ने अपना नाम-निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष जमा कराया।
रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 79, 80 व 81 से मिली जानकारी के मुताबिक अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्र जमा किए, जिनमें श्री मंतूराम पवार एवं श्रीमती सविता पवार, श्री अनूप नाग, श्री सुरेन्द्र दर्रो, श्री शिवप्रसाद गोटा, श्री मानचू मंडावी, श्री रूपसिंह पोटाई, श्री रमेश मंडावी, श्री रामनारायण उसेण्डी, श्री लीलाधर कोरेटी और श्री मनीराम नरेटी शामिल है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थियों ने आज नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए, जिनमें श्री अनिरूद्ध कुमार ठाकुर, श्री कोमल सिंह हुपेण्डी, श्री देवलाल नरेटी, श्री राजेश्वर प्रसाद कांगे, श्री अकबर कोर्राम, श्री चंद्रशेखर कोड़प्पा, श्री सहदेव तुलावी, श्री सुरज मंडावी, श्री श्यामलाल नरेटी और श्री चैनूराम सिवाना शामिल हैं। इसी तरह कांकेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आज 06 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किए, जिनमें श्री अर्जुन सिंह आचला, श्री हेमलाल मरकाम, श्री गोविन्द कुमार दर्रो, पार्वती तेता, श्री जयप्रकाश सलाम और डॉ. प्रीति अरविंद नेताम शामिल हैं। इस प्रकार अब तक तीनों विधानसभा क्षेत्र से 42 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। इनमें अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 15, भानुप्रतापपुर से 17 और कांकेर विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों के नामनिर्देशन पत्र सम्मिलित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button