छत्तीसगढ़

मतदान की अपील करने ‘बिटिया आग्रह टोली‘ घर-घर दे रही दस्तक

मतदान की अपील करने ‘बिटिया आग्रह टोली‘ घर-घर दे रही दस्तक

कांकेर, / भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाकर 02 अगस्त 2023 से नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ-साथ सूची अद्यतन की गई। इसके अंतर्गत जिले में विशेष पहल करते हुए जिले के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर और कांकेर विधानसभा क्षेत्र में कुल 12 हजार 501 किशोरी बालिकाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में बिटिया आग्रह टोली का गठन किया गया है जिनके द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट करने की अपील की जा रही है, कि 07 नवम्बर को वोट देने मतदान केन्द्र अवश्य जाएं। साथ ही मतदान के महत्व के बारे में मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने का संकल्प भी लिया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में ऐसी 20 बिटिया आग्रह टोली गठित की गई है जो विशेष तौर पर उन मतदान केंद्र के निवासरत मतदाताओं को फोकस कर रही है, जहां पर विगत निर्वाचन के दौरान मतदान का प्रतिशत कम रहा है।

Related Articles

Back to top button