
दो दिवसीय कबड्डी बॉलीबाल प्रतियोगिता 16 अक्टूबर से बिलाईकछार में।
कोयलीबेड़ा। 16 अक्टूबर से पँचायत स्तरीय कबड्डी और बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन चारगांव पँचायत के आश्रित ग्राम बिलाईकछार में होगी, जिसमे महिला व पुरुष दोनों ही वर्ग में ग्रामीण खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। चारगांव सरपँच व आयोजन मण्डल के संरक्षक सुखीराम उसेण्डी ने बताया कि नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ग्रामीण महिला एवं पुरुष दोनों की वर्ग का कबड्डी एवं बॉलीबाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें दोनों ही वर्ग के लिए अलग अलग प्रवेश शुल्क व इनामी राशि के साथ ही शील्ड प्रदान की जाएगी। पुरूष वर्ग के कबड्डी के लिए प्रवेश शुल्क 601 रुपये तो बॉलीबाल के लिए 551 रुपये रखी गयी है, वही महिला वर्ग के कबड्डी के लिए प्रवेश शुल्क 301 तो बॉलीबाल के लिए 251 रुपये रखी गयी है। टीम पँचायत स्तर की ही इस प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे जो एक ही पँचायत के सभी खिलाड़ी होंगे। बात अगर पुरस्कार राशि की करें तो पुरूष वर्ग कबड्डी में प्रथम पुरस्कार 25000 रुपये व शील्ड प्रदान किया जाएगा, द्वितीय स्थान के लिए 12151 रुपये नकद व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को 6051 रुपये दिए जाएंगे।
महिला वर्ग के कबड्डी प्रथम को 5000 रुपये व शील्ड दिये जायेंगे, द्वितीय स्थान को 2500 रुपये नकद प्रदान किये जायेंगे। बॉलीबाल में प्रथम स्थान को 3000 रुपये व शील्ड प्रदान किये जायेंगे। द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को 1500 रुपये प्रदान किये जायेंगे। महिला वर्ग व पुरुष वर्ग में दोनों ही विधाओं में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को सरपँच सुखीराम उसेण्डी की ओर से ट्राफी प्रदान की जावेगी। साथ ही दोनों वर्ग के दोनों खेलों में द्वितीय स्थान पर आने वाली टीम को उमेश पोटाई की ओर से ट्राफी दी जाएगी।
ग्रामीण खेल आयोजन को निर्बाध व बिना किसी विवाद के सम्पन्न कराने समिति भी बनाई गई है जिनके देखरेख में यह दो दिवसीय ग्रामीण खेल आयोजन शुरू होगा, समिति में संरक्षक सुखीराम उसेण्डी, अध्यक्ष रामजी कोर्राम, उपाध्यक्ष तुलसी कोर्राम, सचिव दसमु उसेण्डी, कोषाध्यक्ष दीपेंद्र दुग्गा, पंजीयक मनोज जाड़े बनाये गए हैं।



