
अंतागढ़ विधानसभा से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर।
अंतागढ़ : विधानसभा प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक व सांसद रहे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव उसेंडी के नाम तय होने ,क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के गोल्डन चौक से लेकर राजीव चौक नयापारा तक रैली निकाल कर आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटी गई।


कांकेर जिले के अंतागढ़ के बोंदानार गांव में जन्मे विक्रम उसेंडी नब्बे के दशक में शिक्षक के पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आए। वे 1993 में अविभाजित मध्यप्रदेश के नारायणपुर विधानसभा से पहली बार विधायक चुनकर भोपाल पहुंचे। इस दौरान युवा मोर्चा के विभिन्न सांगठनिक पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे।
छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद 2003 में फिर से विधायक निर्वाचित हुए और शिक्षा मंत्री बनाए गए। इसके बाद बस्तर विकास प्राधिकरण के 2004 से 08 तक अध्यक्ष रहे। 2008 में अंतागढ़ विधानसभा से निर्वाचित होकर 2013 तक छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंचे।
2014 लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा से विजयी होकर सांसद निर्वाचित हुए। 2002 में कांकेर जिला के भाजयुमो के अध्यक्ष भी रहे। 1997-98 में मध्यप्रदेश विधायक दल का क्यूबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शामिल हुए थे।
विधानसभा चुनाव 2023 में 159630 वोटर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता-81005 और महिला मतदाता-78617 व थर्ड जेंडर मतदाता-08 शामिल हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव उन्हे हार का सामना करना पड़ा था
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में अंतागढ़ विधानसभा सीट (क्र.79) से कांग्रेस के अनूप नाग ने 57061 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। विक्रम उसेंडी को 13414 वोटों के अंतर से पराजित हो गये थे।बीजेपी उम्मीदवार विक्रम उसेंडी को 43647 वोट मिले थे। वहीं चुनावी मैदान में कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत अजमा रहे थे।
पिछले विधानसभा चुनाव में अंतागढ़ सीट पर 120135 मतदाताओं ने (75.26%) मतदान किया। इसमें से 61625 पुरुष मतदाताओं ने और 57974 महिला वोटरों ने मतदान किया। वहीं NOTA पर 4831 वोट डाले गए।
वहीं बता दें कि इस वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में 159630 वोटर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। इन मतदाताओं में पुरुष मतदाता-81005 और महिला मतदाता-78617 व थर्ड जेंडर मतदाता-08 शामिल हैं।
पिछले विधानसभा चुनाव का परिणाम
अनूप नाग – 57061
विक्रम उसेंडी – 43647
सुखरंजन उसेंडी उर्फ सिलदार -4854
संतराम सर्फे – 3981
हेमन्त पोयम – 1243
रूपधर पूडो – 1085



