छत्तीसगढ़

स्कूल हुआ जर्जर, मरम्मत को लेकर सरकार मौन स्कूल भवन टूट-फुट कर छति ग्रस्त शिकायत के बाद भी संबधित विभाग द्वारा अनदेखी।

स्कूल हुआ जर्जर, मरम्मत को लेकर सरकार मौन स्कूल भवन टूट-फुट कर छति ग्रस्त शिकायत के बाद भी संबधित विभाग द्वारा अनदेखी

कोयलीबेड़ा। आम आदमी पार्टी ने आज सिकसोड मे विगत 2013-14 एव 2014 -15 में विकासखण्ड के अंदरूनी क्षेत्र में शासकीय हाई स्कूल के लिए आई.ए.पी. 14 एवं राष्टीय माध्यमिक शिक्षा अभियान 16 के अंतर्गत प्री- फेबिरीकेटेड बेंबो के माध्यम से विद्यालय भवन बनवाये गया थे ऐसे 30 विद्यालय है

आम आदमी पार्टी के जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष रामकुमार कोमरा ने बताया की इन फेबरीकेट मेंबो (टाट) भवन के निर्माण को 07 से 08 वर्ष का समय पूर्ण हो चुका है जगह-जगह टूट फूट गया है जिसके कारण इनके मरम्मत की अत्यंत आवश्यकता है।जनपद स्तर पर कार्यरत ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग भी इस पर मौन है। 162 के करीब आस पास के विद्यार्थी इस स्कूल भवन मे पढाई करते है उक्त भवन जर्जर होने के कारण बच्चो के साथ कभी भी दुर्घटना घट सकता है।

स्कूल निरिक्षण दौरान गेमेश कोमरा सर्कल अध्यक्ष,राजू दुग्गा ब्लाक मीडिया प्रभारी,हेमनाथ वटटी, संजय कोमरा, राधे दरों, निसिद नाग, बिसनाथ धुर्वा, हिमांशु कुमेटी, सिवलाल धुर्वा, अरुण कुमेटी एम आम आदमी पार्टी के क्रान्तिकारी साथी उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button