छत्तीसगढ़

विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 56 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति।

विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 56 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

उत्तर बस्तर कांकेर /विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के मार्गदर्शिका में निहित निर्देशों एवं प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी एवं अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा विकासखंड दुर्गूकोंदल, चारामा, भानुप्रतापपुर और पखांजूर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 56 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। विकासखण्ड दुर्गूकोंदल अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरूंगदोह विश्वकर्मा चौक, तरहूल के मंडलपारा और ग्राम पंचायत आमागढ़, जुन्नापारा के हानपतरी में रंगमंच निर्माण के लिए 03-03 लाख रूपये, चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माहुद पटेलपारा, लखनपुरी किसान भवन के पास, डेढ़कोहका के आदिवासीपारा और साल्हेटोला आदिवासीपारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05-05 लाख रूपये तथा बागडोंगरी के आदिवासीपारा में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 02 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत कानापोड़ के शिव मंदिर चौक में चबुतरा शेड निर्माण के लिए 01 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भानुप्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हाटी हल्बापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये, कराठी के दरपट्टीपारा में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख रूपये, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीरागांव में शेड निर्माण हेतु 02 लाख रूपये, नारायणपुर पटेलपारा में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, करमोती राम मंदिरपारा में शेड निर्माण एवं ग्राम पंचायत कन्हारगांव राईसमिलपारा में रंगमंच निर्माण के लिए 03-03 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र अंतागढ़ के विधायक श्री अनूप नाग की अनुशंसा पर कलेक्टर द्वारा नगर पंचायत पखांजूर में टैक्सी स्टैण्ड के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button