
अंतागढ़ के मद्रासी पारा चौक से आमाबेड़ा तक निकली कांग्रेस की भरोसा यात्रा

*विधायक नाग ने कहा कांग्रेस की सरकार ने 95 फीसदी वादों को किया पूरा, 50 से अधिक योजनाओं का प्रत्येक वर्ग को मिल रहा लाभ*
*पीसीसी सचिव बसंत यादव बोले यह महंगाई और राहत के बीच लड़ाई, कांग्रेस आपको राहत देगी और बीजेपी महंगाई*
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के जवाब में कांग्रेस की तरफ से एक दिवसीय भरोसा यात्रा का आयोजन अंतागढ़ में किया गया । कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेसियों ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । जिसके साथ ही कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की गई ।
महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर मल्यार्पण कर कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत की. कांग्रेस के भरोसा यात्रा में विधायक अनूप नाग, पीसीसी सचिव एवं अंतागढ़ विधानसभा के चुनाव प्रभारी बसंत यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम समेत सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने बाइक रैली निकाली । जो अंतागढ़ के मद्रासी पारा चौक से शुरु होकर अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण पर निकली और आमाबेड़ा में समाप्त हुई । विधायक नाग ने बताया की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने लोगों का भरोसा जीता है. इसलिए एकदिवसीय भरोसा यात्रा निकाला गया है, विधायक ने बताया की “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वादा किया है, वह पूरा करके दिखाया है. लोगों का भरोसा कांग्रेस पार्टी पर है. इस भरोसा को जताने के लिए यह भरोसा यात्रा निकाला गया है ।”
*जनता ने साढ़े 4 साल पहले ही कर दिया है परिवर्तन :- बसंत*
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने कहा कि बीजेपी के 15 साल की सरकार ने जनता का विश्वास पूरी तरह खो दिया है। हमने महज 5 सालों में यह विश्वास हासिल कर लिया है। जनता ने पहले साढ़े चार साल पहले ही परिवर्तन कर दिया है। 15 साल की दमनकारी बीजेपी सरकार को बदल दिया।
*बसंत यादव बोले यह दो विचारधाराओं की लड़ाई*
पीसीसी सचिव एवं अंतागढ़ विधानसभा के चुनाव प्रभारी बसंत यादव ने कहा की ये दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक विचारधारा वो जो लोगों के घरों में मंहगाई डाका डाल रही है। दूसरी विचारधारा वो है जो लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है। चाहे राशन की बात करें, शिक्षा की बात करें या फिर किसानों की बात की जाए।
*सरकार ने जनता का भरोसा हासिल किया :- विधायक नाग*
अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे यह यात्रा शुरू हुई। विधायक नाग ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जनता के बीच भरोसा हासिल किया है। घोषणा पत्र के 36 वादों में से 95 फीसदी वादों को पूरा किया। 50 से अधिक ऐसी योजनाएं दी जिससे हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। राशन कार्ड, स्वास्थ्य, किसानों, महिलाओं और युवाओं का जो विश्वास हमने अर्जित किया है उसे अब जनता के बीच लेकर जा रहे हैं।

