
अन्तागढ़। आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।

इससे पहले 10 उम्मीदवारों की घोषणा AAP ने की थी। इसमें पार्टी के अध्यक्ष कोमल हुपेंडी को भानुप्रतापपुर से टिकट दिया गया था।
नई जारी सूची में अन्तागढ़ विधानसभा 79 से एक बार फिर सन्त राम सलाम उम्मीदवार बनाये गए हैं। जिन्होंने पिछले चुनाव में भी आप पार्टी से चुनाव लड़ा था।



