Uncategorized

विधायक नाग ने अंतागढ़ में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन ।

विधायक नाग ने अंतागढ़ में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

*2.37 करोड़ के मॉडल सड़क और 39 लाख से बस स्टैंड के डामरीकरण सहित कुल 5 करोड़ 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन*

*विधायक नाग ने कहा सीएम बघेल के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं किसानों एवं गरीबों के लिए वरदान साबित हुए*

अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने शनिवार को नगर पंचायत अंतागढ़ में करोड़ो रुपयों के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया । विधायक नाग ने 2 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले अंतागढ़ स्तिथ गोल्डन चौक से राजीव गांधी चौक तक मॉडल सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 39 लाख रुपए की लागत से अंतागढ़ स्तिथ बस स्टैंड का डामरीकरण और 2 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से नगर के पुरे पंद्रह वार्डो में नाली, सीसी रोड, पुलिया निर्माण सहित दर्जनों विकास कार्यों का भूमिपूजन किया । इस दौरान विधायक नाग ने कुल 5 करोड़ 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

विधायक ने कहा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी विकास कार्य योजना अंतर्गत आज दर्जनों विकास विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक नाग ने कहा मॉडल सड़क के निर्माण से अंतागढ़ के सड़को का कायाकल्प ही हो जायेगा । उन्होंने कहा कि नगरी निकायों में सड़क, पेयजल, बिजली, नाली, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की प्राथमिकता है।

विधायक अनूप नाग ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों के निवासियों के लिए मूलभूत सुविधाएं विकसित करके अभी तक अपने पंचवर्षीय कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शहरों में रहने वाले गरीबों और किसान परिवारों के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं ।

*कर्जा माफी और न्याय योजना किसानों के लिए वरदान :- विधायक नाग*

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों को कर्जा से उबारकर नया जीवन दिया है। कर्जा माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर कृषि न्याय योजना जैसे निर्णय किसान परिवारों के लिए वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने कहा नगरीय निकाय में आम जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने विकास कार्य स्वीकृत किए जा रहे हैं। नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से ग्रामीण अंचल सहित नगरीय क्षेत्र में विकास कार्य कराने पूरा सहयोग मिल रहा है।

*2800 रुपए में प्रति क्विंटल धान की होगी खरीदी*

विधायक ने यह भी बताया की धान खरीदी के आने वाले सत्र में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार किसानों से 15 क्विंटल प्रति एकड़ के स्थान पर 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने जा रही है उन्होंने बताया की सरकार 2800 रुपए प्रति क्विंटल अब धान खरीदेगी जो हिंदुस्तान के इतिहास में किसानों के लिए सबसे स्वर्णिम क्षण होगा ।

*इनकी रही मौजूदगी*

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग, अमल नरवास, घनश्याम यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, शांतनु मालेकर, वीरेंद्र पटेल, उमा ठाकुर, केशव धनेलिया, अभिषेक श्रीवास्तव, रमेश बघेल, सतीश ठाकुर, सुखचंद सलाम, नमीना दुग्गा, सानू ठाकुर समेत सैकड़ों की संख्या में अंतागढ़ वासी मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button