नारायणपुर- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आदेर का हुआ उद्घाटन

नारायणपुर- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आदेर का हुआ उद्घाटन

नारायणपुर, जिला नारायणपुर अंतर्गत जिला मुख्यालय से 75 किमी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा से 15 किमी दूर पहुंचविहिन क्षेत्र आवगमन के साधन नहीं होने के बावजूद कलेक्टर महोदय जिला नारायणपुर के अथक प्रयासों एवं मार्ग दर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला नारायणपुर के द्वारा अबूझमाड़िया (विशेष पिछड़ी जनजाति), माड़िया जनजाति एवं अन्य निवासाजनसमुदाय को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदाय करने हेतु प्रतिबद्धता के साथ विगत एक माह से हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर उपस्वास्थ्य केन्द्र आदेर में अपोसरचना उन्नयन करते हुये सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका हेतु निवास सहित प्रसव पूर्व संदर्भन केन्द्र की व्यवस्था करते हुये 14 सितंबर को हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, उपास्थ्य केन्द्र आदेर का उदघाटन निवासरत ग्रामीणो की उपस्थिति में गायता पुजारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदेर में पदस्थ शिक्षक एवं महिला सचिव के माध्यम से कराया गया। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, उपस्वास्थ्य केन्द्र आदेर सह प्रसव पूर्व संदर्भ केन्द्रको माध्यम से सेक्टर आदर अंतर्गत 16 आश्रित ग्रामो (ओरामेटा बोढरबेडा, कोन्दाकोटी, महतोन्दावदा, भटबेडा, मरकाबेडा, कुडमेर चालबेर कुरुतेकाल, हलवेल, धोबे, जाटलूर, तोडीमा मौसमवाडा, बोटेर हिल) निवासरत जनसमुदाय, गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदाय होगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा समस्त ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि हेल्थ एवं सेंटर उपस्वास्थ्य केन्द्र आदेर सह प्रसद पूर्व सदर्भन केन्द्र में गर्भवती महिलाओं को 15 दिवस प्रसव पूर्व संचालित स्वास्थ्य संख्या में भर्ती कर पोषणयुक्त भोजन प्रदाय किया जायेगा एवं प्रसव पूर्व गंभीर परिस्थतियों से निपटने हेतु समस्त आवश्यक जांच कर सामान्य प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराते हुये प्रति दिवस 150 रूपये की दर से अधिकतम 15 दिवस तक 2250 रूपये प्रोत्साहन राशि स्वरूप प्रदाय किया जायेगा, इस हेतु ग्रामीणों, आगनबाडी कार्यकर्ताओं मितानिनी कार्यरत स्वास्थ्य साथी से गर्भवती महिलाओं को आवश्यक सहयोग एवं क्षेत्र में जनजागरूकता तथा संस्था के माध्यम से प्रदाय किये जाने वाले सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। ग्राम आदेर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर सह प्रसवपूर्व संदर्भन केन्द्र प्रारंभ किये जाने से निवाससा ग्रामीणो के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया। विभाग द्वारा प्रतिबद्धता के साथ सेक्टर आदर अंतर्गत आने वाले आश्रित ग्रागों के होने वाले घर प्रसव में कमी एवं गर्भवती महिलाओं का संस्थागत प्रसाद करते हुये मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम में डॉ. टी. आर. कुवंर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित, डॉ. एनानपुरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी श्री प्रदीप देवांगन, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति थे। हेल्थ एवं मेलनेस सेंटर उपस्वास्थ्य केन्द्र आदेर सह प्रसव पूर्व संदर्भन केन्द्र प्रारंभ करने में विभाग के खण्ड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा, विकासखण्ड कार्यकम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका, स्वास्थ्य साथी द्वारा कार्यों का सम्पादन एवं सहयोग किया गया है।



