भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया ओजोन परत संरक्षण दिवस।

भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया ओजोन परत संरक्षण दिवस

कांकेर। भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य सरला आत्राम के मार्गदर्शन में इको क्लब के अंतर्गत अंतराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन किया गया। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉलः ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना थीम के तहत पौधारोपण, पोस्टर प्रतियोगिता व जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने ओजोन परत के संरक्षण एवं उसके क्षय के कारण होने वाले दुष्परिणाम के विषय में जानकारी दी। डॉ.डी.एल.पटेल ने पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के लिये सेवा हेतु आहवान किया। डॉ.व्ही.के.रामटेके ने ओजोन परत को बचाने के लिये वृक्षारोपण करने हेतु तथा उनके संरक्षण के लिये विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इको क्लब प्रभारी प्रो. सुमिता पाण्डे ने मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के विषय पर जानकारी दी। ओजोन परत संरक्षण के विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. गरिमा साहू, एम.एस.सी. प्राणीशास्त्र द्वितीय स्थान भेनेश्वर बी.एस.सी तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर कु. कुसूम भोयर बी.एस.सी प्रथम ने प्राप्त किया। जागरूकता रैली में महाविद्यालया के बडी संख्या में छात्र छात्राये उपस्थित थी। ओजोन परत के महत्व को दर्शाते हुए नुक्कड नाटक का प्रदर्शन किया गया एवं मानव श्रृखला बनाया गया। इस अवसर पर आई क्यू.सी. प्रभारी डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. बसंत नाग, डॉ.आर.कुलदीप, डॉ. नेलसन खेस, प्रो. विजय बेसरा, प्रो. ऋचा सगने, प्रो. सन्तु राम दर्राे, डॉ. पुनम साहू, डॉ. शर्मिला सोनी सहित महाविद्यालय परिवार व छात्र-छात्राए उपस्थित थे।



