
कोयलीबेड़ा से सुलंगी मार्ग पर 2 किलो का टिफिन बरामद बीएसएफ की बीडीएस टीम द्धारा मौके पर ब्लास्ट कर नष्ट किया।
कोयलीबेडा स्थित बीएसएफ व पुलिस की संयुक्त टीम द्धारा आज आरएसओ, आरओपी ,डिमाईनिंग प्लान डियूटी के दौरान कोयलीबेडा से सुलंगी के मध्य मार्ग रोड से 100 मीटर दूर जंगल रास्ते में 02 कि० ग्रा० लगभग का टिफिन आईईडी बरामद किया गया, सुरक्षा बलों को नुकसान पहुँचाने आईईडी लगाया गया था। आईईडी कमाण्ड मैकेनिज्म का था। आईईडी से वायर निकला हुआ दिख रहा था ,जिसे देखकर बड़ी ही सूझ बूझ से बीएसएफ की बीडीएस टीम द्धारा मौके पर ब्लास्ट कर नष्ट किया।



