छत्तीसगढ़हेल्थ

नारायणपुर जिला प्रशासन की अभिवन पहल-प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को दिया जाएगा नाश्ता।

नारायणपुर : जिला प्रशासन की अभिवन पहल-प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को दिया जाएगा नाश्ता

जिले के 13 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
नारायणपुर,
कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को डीएमएफ फंड से नाश्ता दिया जाएगा। जिला प्रशासन की अभिनव पहल के माध्यम से जिले के नारायणपुर और ओरछा विकासखण्ड के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूल में प्रतिदिन नाश्ता प्रदाय किया जाएगा। नारायणपुर विकासखण्ड अंतर्गत 238 विद्यालयों के 7 हजार 71 विद्यार्थी तथा ओरछा विकासखण्ड अंतर्गत 98 प्राथमिक शालाओं के 1 हजार 478 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 3 हजार 913 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। नारायणपुर विकासखण्ड अंतर्गत 84 माध्यमिक शालाओं के 3 हजार 737 तथा ओरछा विकासखण्ड के 9 विद्यालय के 176 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। इसी प्रकार जिले में संचालित आश्रम शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को भोजन प्रदाय किया जाएगा। नारायणपुर विकासखण्ड अंतर्गत 24 आश्रमों के 689 विद्यार्थी तथा ओरछा विकासखण्ड के 25 आश्रम के 359 विद्यार्थी लाभांवित होंगे। जिले के लगभग 478 विद्यालयों में में पढ़ रहे लगभग 13 हजार 510 विद्यार्थियों को प्रातः 9.30 बजे विद्यालय प्रारंभ होने के पहले पोहा, उपमा, दलिया, फलीदाना इत्यादि दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालय के रसाईयाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस योजना के क्रियान्वयन निति आयोग और डीएमएफ फंड से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button