गुरुपूर्णिमा पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्दा में गुरुजनो का पूजन व पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न।

गुरुपूर्णिमा पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्दा में गुरुजनो का पूजन व पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न।
कोयलीबेड़ा। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मर्दा में गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर विद्यार्थियों द्वारा गुरुजनो का सम्मान कर उनका पूजन विधिपूर्वक किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में भक्ति और आदर का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम उठाते हुए विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर शाला के प्रधान अध्यापक श्री पन्नालाल कौशल, शिक्षक श्री कृष्णकांत धुर्वे, श्रीमती गंगेश्वरी टेकाम, श्री उमेश शुक्ला सहित शाला प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता पर प्रकाश डाला और बच्चों को शिक्षा व नैतिक मूल्यों के प्रति प्रेरित किया।
गुरुपूर्णिमा के इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में गुरुओं के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और भी मजबूत किया।



