छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशव्यापार

नारायणपुर- तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट में प्रोसेंसिंग कार्य से समूह की महिलाएं हो रही है सशक्त

तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट में प्रोसेंसिंग कार्य से समूह की महिलाएं हो रही है सशक्त

नारायणपुर,  – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्टियल पार्क (रीपा) योजनांतर्गत नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत कोलियारी (नेतानार) में बजरंगी स्व-सहायता के समूह अध्यक्ष श्रीमति फुलबती एवं सचिव श्रीमति प्रियंका तथा 10 सदस्य को रीपा से जोड़कर तेल मिल प्रोसेसिंग यूनिट में प्रोसेंसिंग एवं पैकेजिंग संबंधीत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर वे अच्छे प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग का कार्य कर रहे हैं। बजरंगी स्व-सहायता के समूह के द्वारा आसपास के किसानों से तिलहन फसल खरीद कर उसे प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग कर बड़े बाजार में बिक्री किया जाता है, जिसकी मांग बाजार में अन्य जिले व राज्यों में रहती है। समूह द्वारा अब तक 600 लीटर तक पैकिंग किया गया है, जिसकी किमत प्रति लीटर 250 रूपये है। समूह के द्वारा अब तक 1 लाख 50 हजार रूपये तक बिक्री किया जा चुका है। पहले समूह के सदस्य माह में एक से 15 सौ रूपये ही कमा पाते थे, लेकिन आज प्रत्येक सदस्य की मासिक आय 6 हजार रूपये तक हो गई है। इस समूह को वर्तमान में लगभग 10 लाख रूपये तक तेल का आर्डर मिल चुका है। बजरंगी समूह का कहना है कि तेल प्रोसेसिंग यूनिट कार्य के साथ-साथ हम अपने घर के कृषि कार्य व मनरेगा का भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करते हुये हमें बहुत खुशी हो रही है, क्योंकि अच्छी आमदनी प्राप्त होने से परिवार के भरण पोशण में सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button