छत्तीसगढ़

80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा मतदान केन्द्रों में दी जाएगी प्राथमिकता.

80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को मिलेगी विशेष सुविधा
मतदान केन्द्रों में दी जाएगी प्राथमिकता

उत्तर बस्तर कांकेर / विधानसभा निर्वाचन में मतदाताओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दिवस 07 नवम्बर को सभी मतदान केंद्रों में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि जिले के मतदान केन्द्रों में वरिष्ठ मतदाताओं हेतु मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे वे बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। ऐसे मतदाताओं को प्राथमिकता के साथ पहले मतदान करने दिया जाएगा, ताकि उन्हें कतार में लगकर इंतजार करना न पड़े। जिले के सभी मतदान केन्द्रों में हेल्प डेस्क में वरिष्ठ मतदाता साथी वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यक सहयोग करेंगे। साथ ही उनके लिए मतदान केन्द्रों में रैम्प, व्हील चेयर, पेयजल, शौचालय सहित अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button