छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

हानपतरी में गांव गौरव सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

हानपतरी में गांव गौरव सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

दुर्गूकोंदल – गांव गौरव सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ग्राम हानपतरी में किया। इस कार्यक्रम में गांव के प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
गांव के शासकीय सेवकों द्वारा ग्रामवासियों के मार्गदर्शन में गांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाता है। गांव के के.एस.नरेटी, जोहन गावड़े, हेमलता नरेटी ने आयोजन के संबंध में बताया कि इस कार्यक्रम में बोर्ड कक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा कृषि, व्यवसाय व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर गांव का नाम रोशन करने वालों का सम्मान किया जाता है ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें। साथ ही गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान करके आशीर्वाद लिया जाता है। छोटे बच्चों में मंचीय भय को दूर करने के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम रखकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है।
इस वर्ष गांव के बुजुर्ग रौनू मंडावी तथा सोनाय नरेटी का तथा कक्षा पांचवीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले टिकेश्वर नरेटी, 8वीं में उच्च अंक पाने वाले धीरज गावडे, 10 कक्षा में टीकम नरेटी, कक्षा 12 वीं में 83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले रोहित गावड़े को सम्मान दिया गया। इनके अलावा कृषि के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले किसान प्रभूराम गावड़े और व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य करने वाली सोहन्तीन कोमरा व कला के क्षेत्र में जेमलाल बघेल को मोमेंटो व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। तथा अगले वर्ष से 12 वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को दस हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गयी है।
इस अवसर पर बिसू नरेटी, सामसिंह नरेटी, धरमसिंह नरेटी, सरपंच बिसोन नरेटी, सरीद नरेटी, गायत्री गावड़े, धनाजू नरेटी, ललित नरेटी,लखन गावड़े, सविता गावड़े, संजय गावड़े, रतन नरेटी, सतीश गावड़े, रामसाय गावड़े,केजू नरेटी, पवन मंडावी, सोनसिंह धुरवा, मुंगोतीन गावड़े, अर्जून यादव, प्यारेलाल बघेल, सुनती गावड़े, गांडाराय कोमरा, बृजबत्ती यादव, मंगनी नरेटी, जोतसाय नरेटी, हरेश रावटे, राजकुमार नरेटी, शनिराम नरेटी, रतेश मंडावी, हनेश नरेटी, अशोक नरेटी, योगिता गावड़े सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन खामेश्वर गावड़े, राजेश्वरी गावड़े, भारत नरेटी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button