छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलहेल्थ

नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्राम आलपरस में मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन।

*नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्राम आलपरस में मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन*

*13 जून को ग्राम पानीडोबीर में लगेगा शिविर*
उत्तर बस्तर कांकेर, / “नियद नेल्लानार योजना” के तहत आज जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत आलपरस में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यागजनों एवं वृद्धजनांे के लिए कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण मूल्यांकन शिविर एवं पेंशन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 54 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिसमें 8 हितग्राही पेंशन हेतु पात्र पाया गया। साथ ही एक दिव्यांग मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया गया और 02 वृद्धजन व्यक्तियों को छड़ी प्रदान किया गया। इसके अलावा श्रमिक कार्ड हेतु 35 आवेदन प्राप्त हुआ। शिविर में ग्राम पंचायत आलपरस के संरपच, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती क्षमा शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। उप संचालक श्रीमती शर्मा ने बताया कि 13 जून को जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत पानीडोबीर में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button