छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजी

जन योजना अभियान हेतु अधिकारियों एवं फैसिलिटेटर का प्रशिक्षण संपन्न।

*जन योजना अभियान हेतु अधिकारियों एवं फैसिलिटेटर का प्रशिक्षण संपन्न *
उत्तर बस्तर कांकेर । जन योजना अभियान 2024-25 के तहत जिला पंचायत कांकेर के सभा कक्ष में नोडल अधिकारियों एवं फैसिलिटेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप संचालक पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना के विभिन्न चरणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों और फैसिलिटेटरों को जन योजना अभियान के उद्देश्यों, योजना निर्माण की प्रक्रिया और उसके कुशल क्रियान्वयन पर गहन जानकारी दी गई। श्री आशीष ठाकुर ने प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों को “पंचायत निर्णय“ मोबाइल एप्लिकेशन के उपयोग के बारे में भी विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया, जो पंचायत निर्णयों को सुलभ और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस एप्लिकेशन के विभिन्न उपयोगी फीचर्स और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। प्रशिक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल ने ब्लॉक नोडल अधिकारियों को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं अवगत कराया कि “पंचायत निर्णय“ मोबाइल एप्लिकेशन न केवल ग्राम पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में सहायक होगा, बल्कि यह शासन की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को भी बढ़ावा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button