खेलछत्तीसगढ़

तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कौड़ोसालेभाट में हुआ सम्पन्न.

तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शारीरिक बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता कौड़ोसालेभाट में हुआ सम्पन्न

कोयलीबेड़ा। पूरे छः वर्ष पश्चात कोयलीबेड़ा अंचल में विकास खण्ड स्तरीय शारिरिक बौद्धिक एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन कौड़ोसालेभाट में सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन में 12 संकुलों में आयोजित संकुल स्तर के विजयी प्रतिभागियों की लगभग 600 बच्चों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया ।प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के इस प्रतियोगिता की मेजबानी कौड़ोसालेभाट संकुल को मिली थी। जहां तीन दिनों तक विभिन्न खेल और सांस्कृतिक विधाओं में बच्चों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पुरस्कार के हकदार बने। प्राथमिक स्तर के प्रतियोगिताओ की बात करें तो 80मीटर दौड़ बालक वर्ग से प्रथम विष्णु (कडमे 1) द्वितीय प्रवीण (कोयलीबेड़ा),बालिका वर्ग में प्रथम सनोति (चारगांव 1) द्वितीय योगेश्वरी (उदनपुर)। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम विष्णु (कडमे 1), द्वितीय प्रवीण (कोयलीबेड़ा) बालिका वर्ग में प्रथम सनोति (चारगांव 1),सनाता (चारगांव 2)। लम्बी कूद बालक वर्ग प्रथम अरमान (कोयलीबेड़ा) ,द्वितीय पुष्पेंद्र (चारगांव 1) बालिका वर्ग प्रथम सनाता (चारगांव 2), द्वितीय वर्षा (चारगांव 1)। ऊंची कूद बालक वर्ग प्रथम शिवलाल (कौडोंसालेभाट),द्वितीय दीपक (कोयलीबेड़ा), बालिका वर्ग प्रथम श्यामबती (कोयलीबेड़ा), द्वितीय समिता (चारगांव 2)। आलू दौड़ प्रथम अशोक (चारगांव 2),द्वितीय प्रवीण (कोयलीबेड़ा)।बोरा दौड़ प्रथम विनय (बढ़पारा 3) द्वितीय नमन (सुलँगी) सामूहिक खेलों में खो खो बालक वर्ग प्रथम संकुल कोयलीबेड़ा, द्वितीय संकुल कौड़ोसालेभाट। बालिका वर्ग में प्रथम संकुल कोयलीबेड़ा,द्वितीय संकुल चारगांव 2 की टीम रही। कबड्डी बालक वर्ग प्रथम संकुल उदनपुर, द्वितीय संकुल कोयलीबेड़ा। बालिका वर्ग में प्रथम संकुल कोयलीबेड़ा,द्वितीय संकुल चारगांव 2 की टीम रही।

माध्यमिक स्तर के खेलों में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग प्रथम श्रवण कुमार (कोयलीबेड़ा), द्वितीय संतलाल (उदनपुर),बालिका वर्ग में प्रथम देविका पोटाई (कौडोंसालेभाट) द्वितीय देविका उसेण्डी(कौडोंसालेभाट)। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम जगदेर (कडमे 2), द्वितीय श्रवण (कोयलीबेड़ा)। बालिका वर्ग में प्रथम देविका पोटाई (कौडोंसालेभाट), द्वितीय जयंती (सिकसोड)। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम जगदेर (कडमे 2), द्वितीय लछिन्दर (उदनपुर)। बालिका वर्ग में प्रथम देविका पोटाई (कौडोंसालेभाट), द्वितीय मैनी (कडमे 1)। 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम संतलाल (उदनपुर), द्वितीय मानेसाय (कौडोंसालेभाट), बालिका वर्ग में प्रथम रीना पोटाई (कौडोंसालेभाट), द्वितीय दीपिका (कोयलीबेड़ा)। लम्बी कूद बालक वर्ग प्रथम संतलाल (उदनपुर), द्वितीय देवेश (चारगांव 1) बालिका वर्ग में प्रथम संगीता (चारगांव 1), द्वितीय निलेश्वरी (कौडोसालेभाट)। ऊंची कूद बालक वर्ग प्रथम रामसिंग (सुलँगी) द्वितीय रुस्तम (चारगांव 2)। बालिका वर्ग में प्रथम प्रियंका (कडमे 1),द्वितीय मानको (उदनपुर)। गोला फेंक बालक वर्ग प्रथम धर्मेन्द्र (चारगांव 1) द्वितीय देवेन्द्र (कौडोंसालेभाट), बालिका वर्ग में प्रथम सन्ध्या (चारगांव 2), द्वितीय चन्देश्वरी (बढपारा 1)। तवा फेंक बालक वर्ग प्रथम रामसिंग (सुलँगी)द्वितीय देवेन्द्र (कौडोंसालेभाट),बालिका वर्ग में प्रथम सन्ध्या (चारगांव 2), द्वितीय अनिता (कोयलीबेड़ा)। निबन्ध प्रतियोगिता में बालक वर्ग प्रथम राधेश्याम मंडावी (चारगांव 2), बालिका वर्ग में प्रथम अमीषा साहू(चारगांव 1)। माध्यमिक वर्ग के सामूहिक खेलों में खो खो बालक वर्ग में प्रथम Apply कोयलीबेड़ा, द्वितीय स्थान पर चारगांव 1। बालिका वर्ग में प्रथम संकुल कौडोसालेभाट, द्वितीय चारगांव 1। कबड्डी बालक वर्ग प्रथम कडमे 2, द्वितीय कौडोसालेभाट। बालिका वर्ग में प्रथम कडमे 2,, द्वितीय चारगांव 2। बॉलीबाल बालक वर्ग में प्रथम कडमे 2, द्वितीय चारगांव 1। बालिका वर्ग में प्रथम सिकसोड़, द्वितीय कौडोसालेभाट। रिले रेश बालक वर्ग में प्रथम चारगांव 2 की टीम (राधेश्याम, अरुण,भुनेश और धर्मेद्र) , द्वितीय स्थान पर कोयलीबेड़ा (हरीष, भूपेंद्र, श्रवण और विशेष)। बालिका वर्ग में प्रथम कौडोसालेभाट की टीम (निलेश्वरी, देविका,रीना, देविका पोटाई), द्वितीय स्थान पर कोयलीबेड़ा (उर्मिला, समिता, नन्देश्वरी और मुन्नी)। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्राथमिक वर्ग एकल नृत्य प्रथम कोयलीबेड़ा ,द्वितीय बढपारा, सामूहिक नृत्य प्रथम कोयलीबेड़ा ,द्वितीय बढपारा 2। प्रहसन में प्रथम उदनपुर, द्वितीय बढपारा 2। माध्यमिक वर्ग एकल नृत्य में प्रथम उदनपुर, द्वितीय स्थान पर कोयलीबेड़ा। सामूहिक नृत्य प्रथम स्थान पर कोयलीबेड़ा, द्वितीय स्थान पर उदनपुर की टीम। प्रहसन में प्रथम उदनपुर, द्वितीय स्थान पर कोयलीबेड़ा टीम रही।
समस्त 12 संकुलों में सर्वाधिक पुरस्कार प्राप्त करते हुए कोयलीबेड़ा संकुल प्रथम, कौडोसालेभाट संकुल द्वितीय व चारगांव 2 संकुल तृतीय स्थान पर रही। चैम्पियन खिलाड़ियों में बालक वर्ग से संतलाल उदनपुर संकुल से तो बालिका वर्ग की चैम्पियन खिलाड़ी बनी देविका पोटाई कौडोसालेभाट संकुल से।
आयोजन के दौरान ग्रामीण कबड्डी खेल भी रखा गया था जिसमे पुरुष वर्ग में प्रथम उदनपुर तो वहीं द्वितीय स्थान पर सुलंगी की टीम रही। वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान उदनपुर तो कौडोसालेभाट की टीम द्वितीय स्थान पर रही। तीन दिनों तक चले इस आयोजन के समापन समारोह में 18 पँचायत के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button