खेलछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षाहेल्थ

हफ्ते भर तक कोयलीबेड़ा में रहेगी क्रिकेट की धूम। छः दिनों तक चलने वाली क्रिकेट लीग की हुई शुरुआत।

गेंदबाजों पर बल्लेबाज इस कदर हावी की छः ओवर के मैच में 100 रन भी कम पड़ रहे।

हफ्ते भर तक कोयलीबेड़ा में रहेगी क्रिकेट की धूम। छः दिनों तक चलने वाली क्रिकेट लीग की हुई शुरुआत।

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा अठ्ठारह पँचायत के क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करने की पहल के तहत आयोजित हो रहे कोयलीबेड़ा प्रीमियर लीग 2024 प्रथम वर्ष के आयोजन की शुरुआत आज से हो गयी है । आयोजन में कोयलीबेड़ा क्षेत्र के 156 खिलाड़ियों के बारह टीम बनाये गए हैं और आईपीएल की तर्ज पर बारह ऑनर उन्हें एक सूत्र में बांध रहे हैं। बारह टीमो को लीग मैच के लिए दो ग्रुप में बांटा गया है अलग अलग दिनों में दोनों ही ग्रुप के मैच खेले जाएंगे दोनों ही ग्रुप के टॉप टीमो को अगले चरण में प्रवेश का मौका मिलेगा। आयोजन को लेकर अंचल में काफी उत्साह देखा जा रहा है जिसकी प्रथम पुरस्कार की राशि अस्सी हजार रुपये व ट्रॉफी ,द्वितीय पुरुस्कार पचास हजार रुपये व ट्रॉफी वहीं तृतीय पुरस्कार के रूप में तीस हजार रुपये व ट्रॉफी टीम को प्रदान किये जायेंगे। आज आयोजन के प्रथम दिवस में ग्राम प्रमुखों व पटेल गायता व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में केपीएल प्रथम वर्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर शरुआत की गई। ईस दौरान जिला पंचायत सदस्य दिलीप बघेल, सरपंच संघ अध्यक्ष सुखीराम उसेण्डी, सरपंच हेमा हुपेंडी, पाण्डेराम सलाम, बसन्त ध्रुव, रत्ती राम दुग्गा, जागेश्वर पुजारी, जनपद सदस्य रीना बघेल,दिनेश आचला, अजय साहू ,रिंकू सहारे, नारद कौशल, लच्छेश्वरी सहारे, हरीश उसेण्डी व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button