छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

बाल बाल बचा युवक तेज बहाव ने नदी पार कर रहा था युवक। साथियो ने बहने से बचाया,

बाल बाल बचा युवक तेज बहाव ने नदी पार कर रहा था युवक।

कोयलीबेड़ा। कोयलीबेड़ा में मेढ़की नदी उफान पर, पानी का तेज बहाव इतना खतरनाक हो गया है कि ग्रामीण रोज़ाना अपनी जान हथेली पर रखकर इसे पार करने को मजबूर हैं।
आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया—एनिकट पर तेज बहाव के बीच नदी पार कर रहा एक युवक अचानक चक्कर खाकर पानी में गिरने ही वाला था। तेज लहरों के साथ वह बहने लगा, लेकिन साथ चल रहे उसके साथियों ने तुरंत हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए उसे पकड़कर बाहर खींच लिया।

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में यह एनिकट मौत का जाल बन जाता है, फिर भी मजबूरी में लोग इसे पार करने उतरते हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत पुल या सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग बनाने की मांग की है, ताकि हर साल बरसात में जान जोखिम में डालकर नदी पार करने की नौबत न आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button